फॉण्ट कनवर्टर NEW

घाटशिला समेत 4 स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद, रेल मंत्री से मिले सांसद

Jamshedpur : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला, गालूडीह, राखामाइंस और चाकुलिया रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि इन

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला, गालूडीह, राखामाइंस और चाकुलिया रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है।

सांसद ने घाटशिला स्टेशन पर गीतांजलि एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। इसके साथ ही शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन पर सप्ताह में दो दिन ठहराव देने का आग्रह किया। बताया गया कि वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन घाटशिला में रुकती है। सांसद के अनुसार, रेल मंत्री ने इस मांग को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

बैठक के दौरान गालूडीह स्टेशन पर हावड़ा-कलकत्ता एक्सप्रेस तथा राखामाइंस स्टेशन पर शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी रखी गई। वहीं चाकुलिया स्टेशन पर क्रियायोगा एक्सप्रेस के ठहराव का आग्रह किया गया। सांसद ने टाटा से जयपुर जाने वाली ट्रेन का घाटशिला और चाकुलिया स्टेशन पर ठहराव देने की मांग भी रेल मंत्री के समक्ष रखी।

सांसद ने कहा कि इन प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण घाटशिला अनुमंडल और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को दूसरे स्टेशनों तक जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है। उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने से क्षेत्र के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार, कारोबार और इलाज के सिलसिले में दूसरे शहरों तक आवागमन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा। सांसद ने जनहित को देखते हुए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई करने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर वे लगातार रेल मंत्रालय के संपर्क में हैं। क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग भी मंत्रालय के समक्ष रखी गई है। इस दौरान दिनेश साब समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram