फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुबह सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चांडिल पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित हुमिद में गिरीधारी होटल के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल चांडिल

अपनी भाषा में पढ़ें

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित हुमिद में गिरीधारी होटल के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल चांडिल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई, किसी दुर्घटना का शिकार हुआ या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है।

चांडिल थाना पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram