फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 अगस्त को थमेगी रफ्तार? जेल भरो आंदोलन से पहले किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान

Bokaro : संयुक्त किसान मोर्चा की देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के समर्थन में मोर्चा की घटक दल के ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन‌ के राज्य सचिव कुमुद महतो, झारखण्ड क्रांतिकारी मजदुर युनियन के डीसी गोहाई, ऐक्टू के देवदीप सिंह दिवाकर, दिलीप ओझा, एआईटीसीयू के

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : संयुक्त किसान मोर्चा की देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के समर्थन में मोर्चा की घटक दल के ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन‌ के राज्य सचिव कुमुद महतो, झारखण्ड क्रांतिकारी मजदुर युनियन के डीसी गोहाई, ऐक्टू के देवदीप सिंह दिवाकर, दिलीप ओझा, एआईटीसीयू के बीडी प्रसाद,एटक के रामाश्रेय प्रसाद सिंह, एआईयूटीसी के मोहन चौधरी, आर एस शर्मा,महिला क्रांतिकारी संगठन के प्रतिमा देवी, लक्ष्मी देवी, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के नुनीबाला उरांव किसान सभा के सकुर अंसारी, विश्वनाथ बनर्जी, झारखण्ड ग्रामीण किसान मजदूर सभा के राजु महतो, संयुक्त किसान मोर्चा के जगन्नाथ रजवार
ने शुक्रवार के बिरसा आश्रम बोकारो में प्रेस वार्ता कर कहा कि केंद्र की हठधर्मिता की सरकार ने भारत-अमेरिका के बीच मुफ्त व्यापार समझौता के खिलाफ, सभी फसलों की C2+ 50 फिसदी के साथ एम एस पी गारंटी, किसानों की सभी कर्ज माफी, बीज विधेयक 2025 वापस, चार श्रम कोड वापस लेने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर एवं बिजली की निजिकरण पुर्णत: रोक, विकसित भारत शिक्षा अभियान विधेयक 2025 वापस लेने जैसे कई ज्वलंत सवालों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के देश व्यापी जेल भरो आंदोलन की आह्वान के समर्थन में मोर्चा के बोकारो जिला कमिटी ने चास-बोकारो मुख्य पथ की गरगा पुल पर 10 अगस्त को अवरुद्ध कर जेल भरो आंदोलन के लिए गिरफ्तारी देंगे. जिसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram