फॉण्ट कनवर्टर NEW

बारिश से ढहा मिट्टी का घर, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

जिले के टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में शुक्रवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। लगातार हो रही बारिश के कारण गांव निवासी बढ़न महतो का पुराना मिट्टी का घर अचानक ढह गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: जिले के टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में शुक्रवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। लगातार हो रही बारिश के कारण गांव निवासी बढ़न महतो का पुराना मिट्टी का घर अचानक ढह गया। घर गिरने के बाद जब परिवार के लोग मलबा हटाने लगे तो उसमें से चांदी के कई पुराने सिक्के मिले। यह खबर गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश से मिट्टी के घर की दीवारें कमजोर हो गई थीं। इसी वजह से घर का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

मलबे से चांदी के सिक्के मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच उत्सुकता बढ़ गई। लोग सिक्कों को देखने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे। गांव में इन सिक्कों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इन्हें परिवार के पूर्वजों की छिपाई हुई जमा-पूंजी बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि ये सिक्के काफी पुराने समय के हैं। फिलहाल सिक्कों की वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Read More : META पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना, बच्चों की सुरक्षा मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram