रांची: जमशेदपुर पश्चिम के वरिष्ठ विधायक सरयू राय की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंचे।
स्वास्थ्य मंत्री ने सरयू राय से मुलाकात कर उनका हाल जाना और डॉक्टरों की टीम से उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
मुलाकात के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरयू राय उनके लिए एक वरिष्ठ नेता के साथ-साथ अभिभावक के समान हैं। उन्होंने कहा कि सरयू राय ने हमेशा उन्हें मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने सरयू राय को झारखंड की राजनीति का अनुभवी, सिद्धांतवादी और निर्भीक नेता बताया। उन्होंने कहा कि सरयू राय विधानसभा में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
डॉ. अंसारी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सरयू राय जल्द स्वस्थ होकर फिर से विधानसभा लौटें। उन्होंने कहा कि झारखंड को उनके अनुभव और मार्गदर्शन की जरूरत है।
read more ; रांची में जुटेंगे छात्र, विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट




