फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में जुटेंगे छात्र, विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने 7 अगस्त को बड़े आंदोलन और विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने 7 अगस्त को बड़े आंदोलन और विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए झारखंड पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है।

छात्र नेता नेहा बोरा की अपील के बाद पुलिस की विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों को संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें छात्रों और अभ्यर्थियों से 7 अगस्त के आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी पहले विधानसभा मार्च करेंगे और इसके बाद तय धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी मांगों को रखेंगे। बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश

आंदोलन को देखते हुए स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों (SP), वरीय पुलिस अधीक्षकों (SSP) और थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने क्षेत्रों में स्थिति की जानकारी जुटाएं और जरूरत पड़ने पर कानून के अनुसार कार्रवाई करें। साथ ही, आंदोलन से जुड़ी हर गतिविधि की रिपोर्ट विशेष शाखा को भेजने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन की नजर कानून-व्यवस्था पर

पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। संभावित भीड़ और विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram