फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला में 82 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 82 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला :  गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 82 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 80 हजार रुपये नकद और दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चतरा निवासी जितेंद्र कुमार, बिहार के शाहपुर निवासी अभिषेक तिवारी, भदोही निवासी सत्यराज पाल, बिहार के मानपुर निवासी बबलू कुमार और रामपुर निवासी मो. दानिश के रूप में हुई है।

प्रभारी थाना प्रभारी विश्वजीत चेतन ने बताया कि पालकोट-सिमडेगा रोड स्थित बंगरू नदी पुल के पास एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो और एक आई-10 कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर वाहन सवार घबरा गए, जिसके बाद दोनों वाहनों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आई-10 कार से 82 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। सूचना मिलने पर बसिया एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर बिहार ले जा रहे थे।

पुलिस ने गांजा, नकदी और दोनों वाहनों को जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Read more : अब संकरी गलियों में भी तेजी से पहुंचेगी फायर ब्रिगेड, झारखंड को मिले 58 मिनी वाटर टेंडर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram