Ranchi : रांची में झारखंड सरकार ने अग्निशमन सेवा को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (CTI) में आयोजित कार्यक्रम में मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस 58 आधुनिक मिनी वाटर टेंडर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन नए अग्निशमन वाहनों की खासियत यह है कि ये संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी होती है।
मिस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से ये वाहन कम पानी में बारीक फुहारों के जरिए आग पर तेजी से काबू पाने में सक्षम हैं। इससे आग बुझाने में तेजी आएगी और पानी की भी बचत होगी।
इस मौके पर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक (DG) एमएस भाटिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
राज्य सरकार का कहना है कि इन 58 आधुनिक वाहनों के शामिल होने से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं पर तेजी से नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और जन-धन की सुरक्षा और बेहतर होगी।
Read More : ईरान पर बदले ट्रंप के तेवर, प्रतिबंधों में राहत; अब बातचीत पर जोर




