फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 7 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू हो गया है। इस बार सत्र में कुल 5 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य और वित्तीय कामकाज पूरे करेगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू हो गया है। इस बार सत्र में कुल 5 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य और वित्तीय कामकाज पूरे करेगी।

सत्र के पहले दिन शोक प्रकाश के बाद सामान्य कार्यवाही की गई। वहीं, 7 अगस्त को विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

7 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल होगा। इसके बाद दूसरी पाली में राज्य सरकार अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेगी। इसके बाद 8 और 9 अगस्त को शनिवार और रविवार होने के कारण विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलेगी।

10 अगस्त को सदन की कार्यवाही फिर शुरू होगी। इस दिन प्रश्नकाल के बाद अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और इसके बाद विनियोग विधेयक पारित कराया जाएगा।

11 अगस्त को प्रश्नकाल के बाद सरकार की ओर से महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। वहीं, 12 अगस्त को सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक और गैर-सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे।

इस मानसून सत्र में JPSC समेत कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।

Read More : पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में मां-बेटी की मौ’त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram