फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में मां-बेटी की मौ’त

पटना जिले के पचरुखिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में मां

अपनी भाषा में पढ़ें

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram