फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC-JSSC आंदोलन : आज सरकार के सामने रखी जाएंगी छात्रों की मांगें

रांची में JPSC, JSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आज आंदोलन का 13वां दिन है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची में JPSC, JSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आज आंदोलन का 13वां दिन है। आज गुरुवार को छात्रों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करेगा। छात्रों का कहना है कि यदि वार्ता सफल नहीं होती है, तो आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए कोर कमेटी की बैठक भी होगी।

बुधवार को रांची के SDM और ADM प्रदर्शन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश छात्रों तक पहुंचाया और वार्ता के लिए सहमति बनाई।

इसके अलावा राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल और भाजपा के कई नेताओं ने भी छात्रों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं। भाजपा की ओर से बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, भानु प्रताप शाही और अमर बाउरी सहित कई नेता प्रदर्शन स्थल पहुंचे थे।

Read more : कभी खेल प्रतिभाओं की पहचान था यह स्टेडियम, आज बदहाली और उपेक्षा की मार झेल रहा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram