फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार, चतरा में SR अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ

Chatra : शहर के बाइपास रोड स्थित बस स्टैंड के समीप बुधवार को SR अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेंन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने नए केंद्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra :  शहर के बाइपास रोड स्थित बस स्टैंड के समीप बुधवार को SR अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेंन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने नए केंद्र के संचालन पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया। संचालक रामा पांडेय एवं उपेंद्र राम ने बताया कि इस अल्ट्रासाउंड केंद्र का उद्देश्य लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। मुख्य अतिथि नीलेश ज्ञासेंन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने संचालकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीबों के लिए निःशुल्क जांच की व्यवस्था सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केंद्र क्षेत्र के लोगों को समय पर सही जांच एवं बेहतर उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram