फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीवान में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। पारिवारिक विवाद के बाद करीब 25 वर्षीय विवाहिता

अपनी भाषा में पढ़ें

सीवान : सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। पारिवारिक विवाद के बाद करीब 25 वर्षीय विवाहिता 1.32 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

घटना सारिपट्टी चेवर इलाके की है। महिला की पहचान सहसरांव गांव निवासी मूरत देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी दीपक मांझी से हुई थी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, पति के साथ पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। महिला के टावर पर चढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस महिला, उसके पति और बच्चों को थाने ले गई।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Read More : झारखंड छात्र आंदोलन: सोनम वांगचुक की अपील पर अनशनकारी देवेंद्र महतो ने पिया पानी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram