फॉण्ट कनवर्टर NEW

फर्जी SMS से रहें सावधान, NPCI ने डिजिटल फ्रॉड को लेकर जारी की चेतावनी

डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने लोगों को फर्जी SMS और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने लोगों को फर्जी SMS और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है।

NPCI ने बताया कि साइबर ठग अक्सर बैंक, सरकारी विभाग, डिलीवरी कंपनियों या अन्य भरोसेमंद संस्थानों के नाम से नकली मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज के जरिए लोगों को फर्जी लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने या OTP, UPI PIN और पासवर्ड जैसी निजी जानकारी साझा करने के लिए उकसाया जाता है।

संस्था ने लोगों से अपील की है कि किसी भी मैसेज पर कार्रवाई करने से पहले उसकी जांच जरूर करें। ऐप हमेशा आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें और पैसे जमा होने की पुष्टि केवल SMS के आधार पर न करें, बल्कि बैंक खाते या आधिकारिक ऐप से जांच करें।

NPCI ने सलाह दी है कि अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN या पासवर्ड साझा करने से बचें।

अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है या कोई संदिग्ध मैसेज मिलता है, तो वह राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर सकता है। इसके अलावा संचार साथी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Read More : महाराष्ट्र TET पेपर लीक में खुलासा, जूतों में छिपाकर बाहर निकाले गए प्रश्नपत्र

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor