फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिमल बुधिया बने झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के रामगढ़ जिला संयोजक

झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन ने संगठन के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका और महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ने बिमल बुधिया को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन ने संगठन के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका और महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ने बिमल बुधिया को रामगढ़ जिले का नया जिला संयोजक नियुक्त किया है।

संगठन ने बिमल बुधिया के अनुभव, कार्यक्षमता और समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अगले 15 दिनों के अंदर रामगढ़ जिला कमेटी का गठन करने का दायित्व भी दिया गया है।

प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका ने कहा कि बिमल बुधिया के नेतृत्व में रामगढ़ जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और यह जिला राज्य के प्रमुख जिलों में अपनी पहचान बनाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश पटवारी ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन अग्रवाल समाज के संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए काम करने वाला प्रमुख संगठन है। संगठन शिक्षा, समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।

बिमल बुधिया के जिला संयोजक बनने पर रामगढ़ के अग्रवाल समाज के लोगों ने खुशी जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 Read More : विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनों का खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया सम्मान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram