Koderama News: कोडरमा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाप बड़ी कार्रवाई की है और चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित बाबा होटल में छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है । गुप्त सूचना के आधार पर चंदवारा पुलिस ने राँची-पटना रोड एनएच 20 स्तिथ उरवां के बाबा लाईन होटल में छापेमारी की ,छापेमारी के दौरान होटल से तीन ग्राहक एक ब्रोकर और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया । वहीं होटल से तीन युवतियों को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त कराया । दरअसल कोडरमा एसपी कुमार शिवाशिष को सूचनाएं मिल रही थी कि बाबा होटल में अनैतिक देह व्यपार संचालित की जा रही हैं । जिसके बाद एसपी के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध ढंग से होटल में छापेमारी की और अनैतिक अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बिहार के नवादा निवासी रंजीत कुमार एवं बिरेंद्र कुमार, कोडरमा के असनाबाद निवासी मोहम्मद एहतेशाम एवं उरवां निवासी ब्रोकर कैलाश प्रसाद वर्मा तथा होटल मैनेजर रवि कुमार को गिरफ्तार किया है । इनके साथ ही पुलिस ने होटल से तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए मुक्त कराया है । फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है ।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के बाहर से एक एक्सयूवी-300 कार, एक बलेनो कार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की है । इसके साथ ही होटल से विदेशी शराब एवं बीयर की भरी और खाली बोतलें, सिगरेट, स्लाइस केक, आइफोन सहित अन्य स्मार्टफोन तथा होटल का विजिटर रजिस्टर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि चंदवारा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । और मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। वही कोडरमा एसपी कुमार शिवाशिष ने कहा कि जिले में अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा । और ऐसे मामलों में संलिप्त होटल संचालकों, ब्रोकरों और अन्य आरोपितों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





