फॉण्ट कनवर्टर NEW

36 घंटे में शुभम साहू हत्याकांड का खुलासा, लोहरदगा पुलिस टीम का हुआ भव्य सम्मान

Lohardaga News: 30 जुलाई को लोहरदगा के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक माना जा रहा है। इसी दिन दो दुर्दांत अपराधियों ने पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। अपराधियों ने शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र अपर बाजार स्थित खत्री

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: 30 जुलाई को लोहरदगा के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक माना जा रहा है। इसी दिन दो दुर्दांत अपराधियों ने पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। अपराधियों ने शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलरी हाउस में संचालक की हत्या कर लूटपाट का प्रयास किया, पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी लूट की कोशिश की और अंततः युवा व्यवसायी शुभम साहू की निर्मम हत्या कर पूरे जिले को झकझोर दिया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 10 सदस्यीय विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया। जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा को सौंपी गई, जबकि पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में लगातार छापेमारी, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई ने जिलेवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया तथा स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों की लोहरदगा में कोई जगह नहीं है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह तथा लोहरदगा जिला सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक संजय बर्मन, अध्यक्ष प्रवीण तमेड़ा ‘चिंटू’, दिनेश सोनी, सुनील सोनी, संजय खत्री एवं शौर्य बर्मन सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा तथा सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर को गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। सम्मान समारोह के दौरान सर्राफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जिले में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार और उसके नेटवर्क पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और इस पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है तथा जल्द ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों को जनजागरण के माध्यम से इस अभियान से जुड़ना होगा। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को नशे के कारोबार या उससे जुड़े लोगों के संबंध में कोई सूचना मिलती है तो वह सीधे उन्हें या पुलिस को जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अपराध और नशे के विरुद्ध लोहरदगा पुलिस का अभियान पूरी दृढ़ता के साथ आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram