Ranchi : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परीक्षा के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों के सफर को आसान बनाने के उद्देश्य से टाटानगर और आरएमपीबी के बीच विशेष ‘परीक्षा स्पेशल ट्रेन’ चलाने की घोषणा की गई है।
रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में कुल 10-10 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 08181 (टाटानगर-आरएमपीबी) 3 अगस्त से 6 अगस्त तथा 9 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन टाटानगर से रात 12:45 बजे रवाना होकर सुबह 9:30 बजे आरएमपीबी पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08182 (आरएमपीबी-टाटानगर) 4 अगस्त से 7 अगस्त तथा 10 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन आरएमपीबी से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 7:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
Read More : ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी, ट्रंप ने कैबिनेट बैठक में कही बड़ी बात
मार्ग और स्टॉपेज
यह ट्रेन अपने सफर के दौरान खड़गपुर, आद्रा, बर्धमान, आसनसोल, बोलपुर, रामपुरहाट, पाकुड़, गुमानी, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, एकलखी, बन्दीपुर और गौरामपुर जैसे कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच की व्यवस्था
रेल प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 16 आईसीएफ (ICF) कोच लगाए जाएंगे। इनमें 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे, दो सामान्य कोच और दो एसएलआरडी (गार्ड सह लगेज) डिब्बे शामिल हैं।




