फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में सजेगी भव्य भजन संध्या, भूमि पूजन के साथ तैयारी शुरू

Jamshedpur News: पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति से वातावरण को शिवमय बनाने के उद्देश्य से श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा आगामी 10 अगस्त को दसवीं भव्य भजन संध्या एवं विशाल महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति से वातावरण को शिवमय बनाने के उद्देश्य से श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा आगामी 10 अगस्त को दसवीं भव्य भजन संध्या एवं विशाल महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ बुधवार को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार एवं भूमि पूजन के साथ किया गया।
भूमि पूजन के अवसर पर संघ के सभी सदस्य एकत्रित हुए। विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आयोजन की सफलता एवं जनकल्याण की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। संघ के सदस्य अरविन्द कुमार ने बताया कि भजन संध्या को लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस वर्ष भी देश के प्रसिद्ध एवं ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से शिवभक्तों को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। उन्होंने बताया कि आमंत्रित कलाकारों के नामों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत विशाल महाभंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।
संघ के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं समय-सारिणी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए संघ के सभी सदस्य तन, मन और धन से सेवा भाव के साथ जुटे हुए हैं। भूमि पूजन के अवसर पर संघ के सदस्य पंकज कुमार, अरविन्द कुमार, बालकृष्ण प्रसाद, अजीत कुमार, रविशंकर सिंह, विकास कुमार, रणवीर मंडल, मुनीम सिंह, राज सिंह, जयपाल भगत, राजभुवन, सतीश, पिंटू, रणजीत सरकार, अमित सिन्हा, संतोष सिन्हा, राजू सानन, महेंद्र शुक्ला, सुनील, धनंजय मंडल, मनोज कुमार, दिलीप पासवान, जितेंद्र प्रसाद, बिट्टू राय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram