फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेत में सब्जी तोड़ रही 14 साल की किशोरी को सांप ने डंसा, मौत

Chatra News: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह सिंगारो गांव में मंगलवार की अहले सुबह सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News:  जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह सिंगारो गांव में मंगलवार की अहले सुबह सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह काजल कुमारी को जहरीले सांप ने तब डंस लिया जब वह अपने खेत में सब्जी तोड़ रही थी। परिजनों ने बिना देर किए उसे प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चतरा रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद काजल की जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram