फॉण्ट कनवर्टर NEW

कदमा में टाटा स्टील की लीज जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

Jamshedpur News: टाटा स्टील की लीज भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत मंगलवार को कदमा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। टाटा स्टील के लैंड मैनेजमेंट विभाग ने प्रशासनिक सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी मशीन से

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: टाटा स्टील की लीज भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत मंगलवार को कदमा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। टाटा स्टील के लैंड मैनेजमेंट विभाग ने प्रशासनिक सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी मशीन से अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

यह अभियान कदमा गोलचक्कर से आगे अनिल सूरपथ जाने वाले मार्ग पर चलाया गया। इसी स्थान पर सोमवार को भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के कारण कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी थी। मंगलवार को पर्याप्त सुरक्षा बल की मौजूदगी में दोबारा अभियान चलाया गया और अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाकर कार्रवाई संपन्न कर दी गई।

अभियान के दौरान टाटा स्टील के लैंड मैनेजमेंट विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा कर्मी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

टाटा स्टील प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की लीज भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। लीज क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा और भविष्य में भी नियमों के अनुरूप ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram