फॉण्ट कनवर्टर NEW

अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस का हादसा, मकान पर गिरी; 39 यात्री घायल

गांदरबल के हरिगनीवान में अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर मकान के ऊपर जा गिरी। हादसे में 39 श्रद्धालु घायल हुए, सभी का इलाज जारी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Srinagar: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कंगन क्षेत्र के हरिगनीवान में एक मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क से फिसलकर एक मकान के ऊपर जा गिरा। हादसे में 39 श्रद्धालु घायल हो गए।

सिंध नदी में गिरने से बची बस

अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि दुर्घटना में मकान को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि बस सिंध नदी में गिरने से बच गई। हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने घायल श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

सभी 39 श्रद्धालुओं का इलाज जारी

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे के बाद अधिकारियों से फोन पर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सभी 39 श्रद्धालुओं का एसकेआईएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उपराज्यपाल ने दिए समुचित इलाज के निर्देश

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram