फॉण्ट कनवर्टर NEW

5 लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, जमशेदपुर से केंद्र सरकार को भेजा गया ज्ञापन

जमशेदपुर। गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को जमशेदपुर में ‘गौ सम्मान अभियान’ के तहत बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण जनआंदोलन देखने को मिला। हजारों की संख्या में गौ भक्तों ने साकची स्थित बोधि मैदान से जिला उपायुक्त कार्यालय तक

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को जमशेदपुर में ‘गौ सम्मान अभियान’ के तहत बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण जनआंदोलन देखने को मिला। हजारों की संख्या में गौ भक्तों ने साकची स्थित बोधि मैदान से जिला उपायुक्त कार्यालय तक अनुशासित मार्च निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ लगभग 5,13,738 लोगों के हस्ताक्षर, जो करीब 20 हजार पन्नों में संकलित थे, भी उपायुक्त को सौंपे गए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे बोधि मैदान में सामूहिक विजय मंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” के जाप से हुई। दो घंटे तक चले मंत्रोच्चार के बाद वैदिक विधि-विधान से गौ माता का पूजन एवं सेवा की गई। इसके पश्चात मातृशक्ति, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हजारों श्रद्धालु अनुशासित कतारों में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और चार अलग-अलग प्रतियों में तैयार ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो संत समाज के आह्वान पर देशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

वहीं, गौ सम्मान अभियान के संरक्षक सुरेश लाल ने बताया कि यह केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में 40 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि केंद्र सरकार के समक्ष व्यापक जनसमर्थन प्रस्तुत किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग में अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और गौ भक्तों की सहभागिता ने अभियान को व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया। प्रशासन की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram