Ranchi: झारखंड में 28 जुलाई को 16 माओवादी सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल 60 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें सबसे प्रमुख नाम 15 लाख रुपये के इनामी रिजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी का है। पुलिस और सुरक्षा बलों की घेराबंदी के साथ राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के बीच माओवादियों के मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब 16 माओवादी हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले हैं।
15 लाख का इनामी रिजनल कमांडर भी करेगा सरेंडर
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में रिजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी प्रमुख है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा संगठन के अलग-अलग स्तर पर सक्रिय कमांडर और कैडर भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होंगे।
तीन जोनल कमांडरों पर 10-10 लाख का इनाम
समूह में 10-10 लाख रुपये के इनामी तीन जोनल कमांडर भी शामिल हैं। इनके साथ पांच-पांच लाख रुपये के इनामी तीन सब-जोनल कमांडर भी हथियार डालेंगे। आत्मसमर्पण करने वालों में छह एरिया कमांडर और संगठन के तीन निचले दस्ता कैडर भी शामिल बताए गए हैं।
28 जुलाई को सामूहिक आत्मसमर्पण
सभी 16 माओवादी 28 जुलाई को सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। इस पूरे समूह पर कुल 60 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के बाद ये सभी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होंगे।




