Koderama News; द रामेश्वर वैली स्कूल में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई, जिसमें कक्षा 2 से 5 के विद्यार्थियों को जूनियर वर्ग तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को सीनियर वर्ग में शामिल किया गया। दोनों वर्गों में लगभग 50-50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पूर्वी और पश्चिमी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकर्षक मंच सज्जा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
जूनियर वर्ग में कक्षा 4 के वीर मोदी (विक्ट्री हाउस) ने प्रथम, कक्षा 3 की दित्या बंकर (ग्लोरी हाउस) ने द्वितीय तथा कक्षा 3 के अर्णव कुमार (जॉय हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में कक्षा 8 के मयंक गुप्ता (विक्ट्री हाउस) प्रथम, कक्षा 8 की प्रियांशी जायसवाल (ग्लोरी हाउस) द्वितीय तथा अपराजिता पांडेय (विक्ट्री हाउस) एवं कक्षा 7 की महिमा राज (जॉय हाउस) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हाउस प्रतियोगिता में भी विक्ट्री हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
विद्यालय की प्राचार्या रश्मि वर्णवाल ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना का विकास करती हैं। विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को कॉन्सोलेशन गिफ्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।




