[the_ad id="5983"]

म्यूटेशन मामले में रातू अंचल अधिकारी को उपायुक्त ने फटकारा, होगा शो-कॉज

रांची। म्यूटेशन के एक मामले में रातू अंचल अधिकारी को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 17 मार्च 2025 को फटकार लगाई और कहा आप पर शो-कॉज होगा। दरअसल, उपायुक्त जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान रातू प्रखंड के बिजुलिया निवासी उमेश

रांची। म्यूटेशन के एक मामले में रातू अंचल अधिकारी को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 17 मार्च 2025 को फटकार लगाई और कहा आप पर शो-कॉज होगा। दरअसल, उपायुक्त जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान रातू प्रखंड के बिजुलिया निवासी उमेश कुमार ने उन्हें बताया नवंबर 2024 में म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था। अब तक मामला लंबित है। प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाकर थक गया हूं। इस पर उपायुक्त ने शीघ्र संज्ञान लेते हुए रातू अंचल अधिकारी से पूछा-क्या बात है? म्यूटेशन केस आपके लॉगिन में इतने दिनों से लंबित क्यों है? अंचल अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उपायुक्त ने अंचल अधिकारी कोे दो से तीन दिनों के भीतर मामले को निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन पर शो-कॉज करने की बात कही। इस जनता दरबार में कई लोग अपनी समस्या लेेकर पहुंचे थे जिसका उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शीघ्र समाधान किया।

सीओ को जमीन पर अवैध कब्जा रुकवाने का निर्देश

नगड़ी अंचल निवासी मंगरा पाहन ने अपने पैतृक सह पहनई भूमि जो सामाजिक, धार्मिक एवं पारंपारिक व्यवस्था की भूमि है, उस पर फागु महतो द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की गई। इस पर उपायुक्त ने नगड़ी अंचलाधिकारी को नियमानुसार उचित कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को यथाशीघ्र रुकवाने का निर्देश दिया।

दाखिल-खारिज रद्द करने की शिकायत

नामकुम अंचल निवासी संजय कुमार साहू ने दाखिल-खारिज रद्द करने की शिकायत करतेे हुए बताया कि एक ही प्लॉट में अन्य जमाबंदी रैयतों का म्यूटेशन रद्द और एक का स्वीकृत किया गया है। उपायुक्त ने इस मामले में अपर समाहर्त्ता को जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हाई टेंशन बिजली तार हटवाने का आवेदन

तुपूदाना निवासी अमिता देवी ने अपने घर के उपर से गुजरनेवाले बिजली के हाई टेंशन वायर को हटाने का आवदेन दिया। इस मामले में उपायुक्त ने नोडल पदाधिकारी जन शिकायत को बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर निष्पादन का निर्देश दिया।

मंईयां सम्मान योजना आवेदन में हुआ त्रुटि सुधार

खेलगांव थाना क्षेत्र की महिला मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने के संबंध में आवेदन लेकर जनता दरबार पहुंची। उपायुक्त ने मौके पर ही सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को आवेदन में संभावित त्रुटि के जांच के निर्देश दिये, जिसके बाद महिला के आवेदन में मौके पर ही आवश्यक सुधार किया गया।

पहाड़ी मंदिर में नाइट गार्ड की ड्यूटी के लिए आवेदन

किशोरगंज निवासी बद्री शर्मा पहाड़ी मंदिर रांची में नाइट गार्ड की ड्यूटी के लिए पुनः बहाल करने संबंधी आवेदन लेकर जनता दरबार पहुंचे। इस संबंध में उपायुक्त ने एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.