इरबा में सड़क हादसे में कांके निवासी की मौत 

  रांची। रामगढ़-रांची मुख्य मार्ग पर ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में कांके के गागी खटंगा निवासी नूर मोहम्मद (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन

Oplus_131072

 

रांची। रामगढ़-रांची मुख्य मार्ग पर ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में कांके के गागी खटंगा निवासी नूर मोहम्मद (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

जानकारी के अनुसार, नूर मोहम्मद अपने एक रिश्तेदार का हालचाल लेने मेदांता अस्पताल गए थे । अस्पताल के समीप जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार  वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया, जिससे रामगढ़-रांची मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के समझाने पर स्थिति सामान्य हुई।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया । दुर्घटना के बाद  वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.