फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में आधी रात सुरक्षा गार्डों पर हमला, गला दबाने के आरोप में एक हिरासत में

Jamshedpur news: कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज फोर्थ फेज परिसर में ड्यूटी पर तैनात चार सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के बाद सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़े विनोद कुमार ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज फोर्थ फेज परिसर में ड्यूटी पर तैनात चार सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के बाद सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़े विनोद कुमार ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में आरोपी लंकेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच डुप्लेक्स संख्या 9बी में रहने वाले लंकेश्वर अपने ड्राइवर के साथ कथित रूप से नशे की हालत में परिसर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर उन्हें एक-एक कर बुलाकर मारपीट की।

शिकायत में कहा गया है कि सबसे पहले सुरक्षा गार्ड राजेश शर्मा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद सुखदेव बागती, मनोज सिंह और रविंद्र भगत को भी निशाना बनाया गया। आरोप है कि सुखदेव बागती का गमछे से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया, जबकि मनोज सिंह और रविंद्र भगत के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई।

घटना के बाद सभी पीड़ित सुरक्षा गार्डों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कदमा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram