फॉण्ट कनवर्टर NEW

परसा टांड़ चेहल्लुम मेला 2026: इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन, हफिजुल हसन होंगे मुख्य अतिथि

Kisko (Lohardaga): लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत परसा टांड़ मेला मैदान में 5 अगस्त को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी किस्को के बैनर तले भव्य चेहल्लुम मेला सह अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और क्षेत्र में उत्साह

अपनी भाषा में पढ़ें

Kisko (Lohardaga): लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत परसा टांड़ मेला मैदान में 5 अगस्त को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी किस्को के बैनर तले भव्य चेहल्लुम मेला सह अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक अखाड़े गाजे-बाजे के साथ मेला मैदान पहुंचेंगे और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन, करतब तथा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री

सेंट्रल मोहर्रम कमेटी किस्को के अध्यक्ष रौनक इकबाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे। वहीं अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफिजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दोनों मंत्रियों को कार्यक्रम का दावतनामा भेजा गया है और दोनों ने आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

तैयारियां अंतिम चरण में

रौनक इकबाल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए मेला स्थल पर पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

पार्किंग की रहेगी अलग व्यवस्था

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, कुजरा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग होंदगा नदी टोली मस्जिद के बगल स्थित मैदान में होगी, जबकि किस्को की ओर से आने वाले वाहनों को मिडिल स्कूल मैदान में पार्क किया जाएगा।

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

रौनक इकबाल ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पारंपरिक संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के अखाड़े अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram