अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Landon, UK: पश्चिमी लंदन के हेस इलाके में भारतीय मूल की 24 वर्षीय किरणदीप कौर की उनके घर में सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। किरणदीप मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले की रहने वाली थीं और अपने पति तथा नवजात बच्चे के साथ लंदन में रहती थीं। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के माता-पिता ने भारत सरकार से उनकी बेटी का शव भारत लाने में मदद और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।
Read more: लंदन को गंदा कर रहे गुजराती और पंजाबी, कोर्ट में याचिका दायर
कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार, वारदात के समय किरणदीप कौर अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और धारदार हथियार से उन पर कई वार कर दिए। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद उनके पति घर के बाहर घायल अवस्था में मिले। उन्हें गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दंपति का कुछ दिन पहले जन्मा नवजात बच्चा सुरक्षित बताया गया है, हालांकि उसकी स्थिति को लेकर अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति कैद हो गया था। फुटेज के आधार पर लंदन पुलिस ने 44 वर्षीय डेनियल शॉन जेम्स को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी पर हत्या और धारदार हथियार रखने का आरोप लगाया है। वह मंगलवार को विल्सडेन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ। मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के शरीर पर ऐसी चोटें मिलीं जो खिड़की से कूदने के दौरान लग सकती हैं।
परिवार ने न्याय और शव भारत लाने की मांग की
किरणदीप कौर के माता-पिता ने भारत सरकार से उनकी बेटी का पार्थिव शरीर भारत लाने में सहायता करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने यूके के अधिकारियों से मामले में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
Read more: प्लास्टिक बैग में पेट्रोल भरकर कार में रखती दिखी महिला, लोग रह गए दंग
पड़ोसियों और परिचितों ने किरणदीप को मिलनसार और समर्पित मां बताया। उनकी पड़ोसी रूबी ने कहा, “वह बहुत अच्छी थीं, हमेशा मुस्कुराने वाली और मिलनसार। मैं सोच भी नहीं सकती कि ऐसा क्यों हुआ होगा।” उन्होंने बताया कि रात में उन्हें कोई आवाज नहीं सुनाई दी, लेकिन सुबह पूरे इलाके में पुलिस मौजूद थी। पड़ोसियों ने नवजात बच्चे के प्रति किरणदीप के गहरे लगाव को भी याद किया।

