फॉण्ट कनवर्टर NEW

लंदन को गंदा कर रहे गुजराती और पंजाबी, कोर्ट में याचिका दायर

World News: लंदन की सड़कों पर तंबाकू और पान खाकर पीक थूकने वाले दागों का वीडियो वायरल हो गया। ये दाग रेनर्स लेन से नॉर्थ हैरो तक के इलाकों में देखे गए। वीडियो में कूड़ेदान, फुटपाथ और सड़कों पर गहरे लाल निशान नजर आ रहे

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: लंदन की सड़कों पर तंबाकू और पान खाकर पीक थूकने वाले दागों का वीडियो वायरल हो गया। ये दाग रेनर्स लेन से नॉर्थ हैरो तक के इलाकों में देखे गए। वीडियो में कूड़ेदान, फुटपाथ और सड़कों पर गहरे लाल निशान नजर आ रहे हैं। रेनर्स लेन के लोगों का कहना है कि पान और चबाने वाले तंबाकू की दुकानों के आसपास ये दाग ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा-भारत की छवि खराब करने के लिए दूसरे की जरूरत नहीं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ हैरो में नई पान की दुकान के खिलाफ लोगों ने याचिका दायर की है। उन्हें चिंता है कि इससे पान चबाने और पीक थूकने की समस्या और बढ़ जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने खासकर भारतीय लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। एक शख्स ने टिप्पणी की, गुजराती और पंजाबी लोग यूके में परेशानी पैदा कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि भारत की छवि खराब करने के लिए दूसरे लोगों की जरूरत नहीं, हमारे लोग पूरी दुनिया में ये काम कर रहे हैं। इसलिए भारतीय पासपोर्ट की गरिमा कम हो रही है।

एक और टिप्पणी में तंज कसते हुए कहा गया कि ब्रिटिश ने भारत पर कब्जा किया, अब भारतीय ब्रिटेन पर कब्जा कर रहे हैं। इससे पहले 2019 में लेस्टर सिटी पुलिस ने अंग्रेजी और गुजराती में चेतावनी बोर्ड लगाए थे। इन पर लिखा था पान थूकना गंदा और असामाजिक है। इसके लिए जुर्माना लगाया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर 150 पाउंड का जुर्माना लगाया गया था। 2014 में ब्रेंट काउंसिल ने पान के दाग साफ करने के लिए 20,000 पाउंड यानी करीब 21 लाख रुपए खर्च किए थे। 2009 में वेम्बली के हाई रोड पर पान थूकने की समस्या बढ़ गई थी, जिसके बाद काउंसिल से कार्रवाई की मांग उठी। इसे देखते हुए समस्या पर रोक लगाने के लिए कुछ कदम उठाए गए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram