अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
-
रांची =#के किशोरगंज इलाके में मंगलवार देर रात चाकूबाजी की एक घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधियों ने युवक के पास से सोने की चैन, मोबाइल और नगद रूपये भी छीन लिए।घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान 5-6 लोगो ने मिलकर एक निहत्थे युवक के उपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल चाकूबाजी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद किशोरगंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

