फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में मां-बेटियों के अचानक गायब होने से सनसनी, पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार

Koderma news: मरकच्चो थाना क्षेत्र के ग्राम दशारो निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी एवं दो मासूम नातिन के रहस्यमय ढंग से लापता होने की शिकायत जयनगर थाना में दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में शीघ्र खोजबीन कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: मरकच्चो थाना क्षेत्र के ग्राम दशारो निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी एवं दो मासूम नातिन के रहस्यमय ढंग से लापता होने की शिकायत जयनगर थाना में दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में शीघ्र खोजबीन कर सकुशल बरामदगी की मांग की गई है।

आवेदन के अनुसार ग्राम नावाडीह (बेलकप्पी) निवासी मंदोदरी देवी ने बताया है कि उनकी बेटी टुनी देवी (उम्र लगभग 28 वर्ष) 28 जून 2026 को घर दशारों से नावाडीह के लिए सुबह 10 बजे निकली थीं। उनके साथ उनकी दो पुत्रियां, जिनमें एक की उम्र लगभग 5 वर्ष तथा दूसरी की उम्र लगभग 3 वर्ष बताई गई है, जो अब तक घर नहीं पहुंची है । बताया जा रहा है कि यह परसाबाद रेलवे फाटक के बाद से अब तक कोई पता नहीं चल पा रहा हैं और इनका फोन से भी संपर्क करने का कोशिश करने पर बंद बताया जा रहा हैं।

आवेदन में बताया कि परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पत्नी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। इस निमित जयनगर थाना से मामले की गंभीरता से जांच कर अपनी पुत्री एवं दोनों मासूम बच्चियों का जल्द पता लगाने तथा सकुशल बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को आवेदन सौंप दिया गया है।
————

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram