Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चतरा में प्रमंडलीय आयुक्त की हाई लेवल समीक्षा, भू-अर्जन और प्रमाण-पत्र मामलों में तेजी के निर्देश
Jharkhand

चतरा में प्रमंडलीय आयुक्त की हाई लेवल समीक्षा, भू-अर्जन और प्रमाण-पत्र मामलों में तेजी के निर्देश

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 29, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chatra news: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता के चतरा आगमन पर परिसदन परिसर में जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि आनंद ने पौधा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत समाहरणालय सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में ऑनलाइन कोर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (OCMS) के माध्यम से न्यायालयों में लंबित एवं निष्पादित वादों, राजस्व मामलों तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन एवं भू-हस्तांतरण प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त रवि आनंद सहित सभी अंचल अधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता (LRDC)अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में म्यूटेशन, सक्सेशन म्यूटेशन, भूमि सीमांकन (लैंड डिमार्केशन), परिशोधन पोर्टल, कंटेंप्ट केस, सीपी ग्राम सहित विभिन्न राजस्व मामलों की अंचलवार समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए लंबित भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण एवं लीज बंदोबस्ती से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। इस दौरान भारतमाला परियोजना, चतरा बाईपास, सिमरिया बाईपास, टोरी–शिवपुर नई बीजी रेल लाइन परियोजना, सोपारम–बरियातू एनएच-99 चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा घंघरी से कौलेश्वरी तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रमंडलीय आयुक्त ने अंचलवार जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्रों के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समय पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों की ऑनलाइन उपस्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने जनशिकायत कोषांग पोर्टल पर दर्ज लंबित एवं निष्पादित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जनशिकायतों का गंभीरतापूर्वक समयबद्ध निष्पादन किया जाए। साथ ही जनशिकायत कोषांग पोर्टल की प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

बैठक के अंत में प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को मुख्यालय में रहकर उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य करने, विभागीय समन्वय बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े सभी मामलों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त रवि आनंद, अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.