फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ युवा मोर्चा का गठन, 5 जुलाई की बैठक की तैयारी तेज

Koderma news: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा की ओर से आगामी 5 जुलाई दिन रविवार को कोडरमा स्थित सहाना गार्डन में केंद्रीय कार्य समिति की आयोजित बैठक को लेकर महासंघ के विभिन्न प्रक्षेत्रों में केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने दौरा करते हुए बैठकों का आयोजन

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा की ओर से आगामी 5 जुलाई दिन रविवार को कोडरमा स्थित सहाना गार्डन में केंद्रीय कार्य समिति की आयोजित बैठक को लेकर महासंघ के विभिन्न प्रक्षेत्रों में केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने दौरा करते हुए बैठकों का आयोजन किया । साथ ही साथ विभिन्न प्रक्षेत्रों में उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ युवा मोर्चा का गठन भी किया गया । विभिन्न प्रक्षेत्रों में आगामी 5 जुलाई की बैठक की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई।

इस दौरान यह निर्देश दिया गया कि सभी प्रक्षेत्रों मेंआगामी 5 जुलाई 2026 के पूर्व बैठक आयोजित कर क्षत्रिय युवा मोर्चा का गठन कर लिया जाए । इसके अलावा विभिन्न प्रक्षेत्रों में बैठकर आयोजित कर संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा की गई । इस क्रम में महासंघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने महासंघ के पथलडीहा, बागोडीह , खेसक री ,भरकट्टा, मरकच्चो सहित अन्य कई प्रक्षेत्रों का दौरा कर वहां आयोजित बैठकों में भाग लिया तथा युवा मोर्चा के गठन की प्रक्रिया को संपन्न कराया।

इसके अलावा विभिन्न प्रक्षेत्रों में महासंघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने जाकर युवा मोर्चा के गठन को लेकर चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराया तथा अधिक से अधिक युवाओं को समाज से जोड़ने की दिशा में सक्रिय पहल किया । विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा करने वाले पदाधिकारियो में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष राम लखन सिंह, केंद्रीय महासचिव शिवलाल सिंह, संरक्षक कामाख्या नारायण सिंह एवं रामचंद्र सिंह, महासंघ के केंद्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram