फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस का 48 घंटे में खुलासा, भाई-भाभी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Chatra news : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सेलवार गांव में 28 जून को हुई देवचरण यादव की हत्या की गुत्थी चतरा पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर सुलझा ली है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मृतक के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सेलवार गांव में 28 जून को हुई देवचरण यादव की हत्या की गुत्थी चतरा पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर सुलझा ली है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मृतक के ही भाई, भाभी, भतीजे और भतीजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार भूमि विवाद और प्रेम प्रसंग इस हत्याकांड की मुख्य वजह बने।

सोमवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 28 जून को सेलवार गांव निवासी देवचरण यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी अनुसंधान तथा संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया गया। जांच में सामने आया कि देवचरण यादव की हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई कामदेव यादव, भाभी बिंदु देवी, भतीजे विकास यादव तथा भतीजी प्रियंका देवी को गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि परिवार के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसके साथ ही प्रेम प्रसंग को लेकर भी परिवार में तनाव था। इन्हीं कारणों से साजिश रचकर देवचरण यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है, ताकि यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और पुलिस टीम की सतर्कता के कारण इस ब्लाइंड मर्डर केस का शीघ्र खुलासा संभव हो सका। उन्होंने कहा कि जिले में गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram