फॉण्ट कनवर्टर NEW

एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न, कमांडिंग ऑफिसर ने बताए करियर के बड़े फायदे

Koderma news: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेंडल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिनांक 27 एवं 28 जून 2026 को एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन सीएच प्लस टू हाई स्कूल मे

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेंडल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिनांक 27 एवं 28 जून 2026 को एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन सीएच प्लस टू हाई स्कूल मे किया जा रहा है।

दिनांक 27 जून 2026 को “बी” सर्टिफिकेट कैडेटों की प्रायोगिक परीक्षा 28 6 2026 को लिखित परीक्षाआयोजित की गई, जिसके अंतर्गत ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, टेंट पिचिंग तथा फायरिंग सहित विभिन्न सैन्य विषयों की परीक्षा ली गई। बी सर्टिफिकेट परीक्षा में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के एन

सीसी कैडेट्स शामिल हुए परीक्षा का संचालन निर्धारित समय एवं अनुशासित वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर 5 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर अनिमेष, 36 झारखंड बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी चरणजीत सिंह, बोर्ड ऑफ मेंबर के सदस्य, व्याख्याता सह एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट संतोष गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कोडरमा तथा लेफ्टिनेंटराधिका कुमारी सीएच प्लस टू हाई स्कूल झुमरी तिलैया उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों की उपस्थिति में परीक्षा निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल अपने संदेश में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि बी एवं सी सर्टिफिकेट परीक्षा केवल एक औपचारिक परीक्षा नहीं है, बल्कि यह कैडेटों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सैन्य दक्षता एवं राष्ट्रभक्ति का मूल्यांकन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि एनसीसी के बी एवं सी सर्टिफिकेट का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, सशस्त्र बलों की भर्ती, अर्धसैनिक बलों, पुलिस सेवाओं तथा अन्य सरकारी नौकरियों में विशेष महत्व है। विशेष रूप से सी सर्टिफिकेट धारक कैडेटों को सेना में विशेष लाभ एवं अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल प्रमाणपत्र प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है। यही गुण भविष्य में उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक और सफल अधिकारी बनने में सहायता प्रदान करते हैं।

परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं का संचालन जी. के चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया, जिससे कैडेटों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।
परीक्षा के सफल आयोजन में 45 झारखंड बटालियन के सूबेदार मेजर, चंपा मुरमू, अजीत कुमार तथा एनसीओ सुधीर मिश्रा सहित अन्य सैन्य कर्मियों ने विभिन्न प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अंत में अधिकारियों ने कैडेटों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा एनसीसी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रमाणपत्र भविष्य की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार है, जो युवाओं के लिए अनेक अवसरों के द्वार खोलता है ।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram