फॉण्ट कनवर्टर NEW

रोटरी क्लब चाईबासा के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र ठक्कर का निधन, शोक की लहर

Chaibasa news: रोटरी क्लब चाईबासा के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नरेंद्र ठक्कर (भूरु भाई) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सक

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: रोटरी क्लब चाईबासा के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नरेंद्र ठक्कर (भूरु भाई) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।

नरेंद्र ठक्कर अपने मृदुभाषी स्वभाव और व्यवहार के कारण सभी के प्रिय थे। सामाजिक विकास के कार्यों में वे हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा के प्रति उनकी सक्रियता के कारण उन्हें सभी वर्गों में सम्मान प्राप्त था।

उनके निधन पर रोटरी क्लब चाईबासा की बैठक रोटरी कॉर्नर में आयोजित की गई, जहां क्लब के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रोटरी क्लब चाईबासा के वर्तमान अध्यक्ष विकास दोदराजका ने बताया कि नरेंद्र भाई क्लब के कार्यों में विशेष रुचि लेते थे। रोटरी क्लब में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए और रोटरी के सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य रोटेरियन मदन गुप्ता ने भी नरेंद्र ठक्कर को याद करते हुए कहा कि वे उनके बचपन के साथी रहे हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि बचपन से ही थी। रोटरी परिवार में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी कमी रोटरी परिवार और चाईबासा शहर को हमेशा महसूस होगी।

ज्ञात हो कि नरेंद्र ठक्कर की पत्नी रोटेरियन हीना ठक्कर वर्तमान में रोटरी क्लब चाईबासा की सचिव हैं और क्लब के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram