अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Satgawan news: प्रखंड के बासोडीह स्थित हाट बाजार के प्रांगण मे आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) अत्यंत गरिमा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं बासोडीह मंडल के अध्यछ नरेश यादव सतगावां मंडल भाजपा उपाध्यक्ष ब्यूटी कुमारी उपस्थित रहीं।
इस श्रद्धांजलि सभा की खास बात यह रही कि इसमें क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं (मातृशक्ति) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डॉ. साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। “अखंड भारत” के संकल्प को किया गया । सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार और उपाध्यक्ष ब्यूटी कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का ऐतिहासिक नारा देकर देश को एकजुट करने का मार्ग प्रशस्त किया था। उनका बलिदान हर भारतीय में देशभक्ति की अलख जगाता है। इस पावन अवसर पर डॉ. साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से,
रंजीत कुमार मंडल अध्यक्ष,सतगावां ब्यूटी कुमारी मंडल उपाध्यक्ष, रंजन कुमार, दुर्गा राय रंजीत वैशखीकियार पवन कुमार, जिला मंत्री मनोज चौधरी सुबोध सिन्हा प्रमोद कुमार, सहित संगठन के कई सक्रिय कार्यकर्ता, सम्मानित मातृशक्ति व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

