Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सातनाला रोड पर तेज रफ्तार कार का तांडव, दो बाइकों को रौंदकर फरार
Jharkhand

सातनाला रोड पर तेज रफ्तार कार का तांडव, दो बाइकों को रौंदकर फरार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना बोंटा पंचायत मंडप के समीप सातनाला मार्ग पर हुई। हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। एंबुलेंस नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान चौरा गांव निवासी रवि महतो, मिर्जाडीह निवासी संजय लोहार (15), गोकुलनगर निवासी आकाश महतो (18) और डिमना निवासी विजय लोहार (16) के रूप में हुई है। रवि महतो पटमदा थाना क्षेत्र के चौरा गांव के रहने वाले हैं, जबकि अन्य तीन युवक डिमना और गोकुलनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रवि महतो बोंटा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं संजय, आकाश और विजय पश्चिम बंगाल के गोकुलनगर से अंबुबाची पर्व में शामिल होकर वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान सातनाला रोड पर अज्ञात कार ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाद में एमजीएम अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस फरार कार चालक और वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है।

स्थानीय निवासी उमेश महतो ने बताया कि दुर्घटना के बाद 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं पर कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को स्वयं व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

RECENT ADDA.

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

कागजात होने के बावजूद महिला पर हमला, प्रेमनगर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

June 23, 2026

सतगावां में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, महिलाओं की रही बड़ी भागीदारी

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.