Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खैनी खिलाने के बहाने दोस्त का किया मर्डर, 5 साल बाद हत्यारे को मिली आजीवन कारावास

ranchi civil court

रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए बहुचर्चित अर्जुन लिंडा हत्याकांड में अदालत ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत ने शुक्रवार को मामले के मुख्य दोषी विकास तिर्की को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। अदालत ने सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला दिया। इससे पहले कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर विकास तिर्की को हत्या का दोषी करार दिया था, जिसके बाद उसकी जमानत रद्द कर उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) भेज दिया गया था।

खैनी खिलाने के बहाने अलग ले जाकर की थी हत्या

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी और अदालती दस्तावेजों के अनुसार, यह पूरी घटना 15 अगस्त 2021 की रात की है। रात लगभग 11 बजे शिकायतकर्ता करण लिंडा अपने भाई अर्जुन लिंडा और अन्य दोस्तों के साथ न्यू लटमा स्थित अपने घर के पीछे बैठकर बीयर पी रहे थे। उस महफिल में विकास तिर्की, सुनील टोप्पो, रंजीत टोप्पो सहित कई अन्य युवक भी मौजूद थे।

इसी दौरान आरोपी विकास तिर्की ने सोची-समझी साजिश के तहत अर्जुन लिंडा को खैनी खिलाने का बहाना बनाकर दोस्तों के समूह से अलग कर लिया। वह अर्जुन के कंधे पर हाथ रखकर उसे नीचे बस्ती की तरफ ले गया। जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे, तो दोस्तों और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात के करीब दो बजे दोस्त विकास के घर पहुंचे, लेकिन तब किसी ने दरवाजा नहीं खोला। सुबह तीन बजे जब दोबारा कोशिश की गई, तो विकास अपने घर में सोता हुआ मिला। पूछने पर उसने बहाना बनाया कि अंधेरे में अर्जुन कहीं चला गया और उसे कुछ नहीं पता।

कब्रिस्तान के पास झाड़ियों से मिला था शव

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

इस घटना के पांच दिन बाद यानी 20 अगस्त 2021 को हवाई नगर क्षेत्र स्थित सोलंकी कब्रिस्तान के पास झाड़ियों से अर्जुन लिंडा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। इसके बाद जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 261/2021 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों को मजबूती से पेश किया। कोर्ट ने माना कि विकास ही अर्जुन को आखिरी बार अपने साथ लेकर गया था और वही उसकी मौत का जिम्मेदार है। इसी आधार पर अदालत ने उसे दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें