Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»महिला का पर्स छीनकर भागा युवक, ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, फिर हुआ बड़ा खुलासा
Jharkhand

महिला का पर्स छीनकर भागा युवक, ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, फिर हुआ बड़ा खुलासा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 18, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में एक महिला से पर्स छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लेकर थाने ले गई।

घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शंकरपुर गोबरा टोला निवासी सुनीता वर्मा अपने घर से विद्यासागर पाली मेन रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने अचानक उनका पर्स झपट लिया और तेजी से भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

कुछ ही देर बाद गांधी मैदान के समीप लोगों ने युवक को पकड़ लिया। महिला ने उसकी पहचान शंकरपुर निवासी सूरज श्रीवास्तव उर्फ मार्कण्डेय के रूप में की। ग्रामीणों का कहना है कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से महिला का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

पीड़िता के अनुसार, छीन लिए गए पर्स में एक रियलमी मोबाइल फोन, करीब दो हजार रुपये नकद तथा घर की चाबी रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने टोपी पहन रखी थी और चेहरे को आंशिक रूप से ढक रखा था। सुनसान स्थान का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर थाने ले गई। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस बीच झामुमो के मध्य सरजमदा पंचायत अध्यक्ष विमल पाल ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार युवक का नाम पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में सामने आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि वाहन जलाने के एक मामले में भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। साथ ही उन्होंने युवक पर नशे की लत और चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त रहने का आरोप लगाया।

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भगवान धर्मनाथ का निर्वाण महोत्सव, उमड़े श्रद्धालु

June 18, 2026

धान बीज और खाद की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

June 18, 2026

कोडरमा के इस गांव में LPG नहीं, गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महिलाएं बनीं बदलाव की पहचान

June 18, 2026

RECENT ADDA.

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भगवान धर्मनाथ का निर्वाण महोत्सव, उमड़े श्रद्धालु

June 18, 2026

धान बीज और खाद की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

June 18, 2026

कोडरमा के इस गांव में LPG नहीं, गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महिलाएं बनीं बदलाव की पहचान

June 18, 2026

परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड की राजनीति में हलचल, दुलाल भुईयां ने दिए बड़े संकेत

June 18, 2026

गुरुद्वारा नानक दरबार में गूंजे गुरबाणी के स्वर, श्रद्धापूर्वक मनाया गया शहीदी दिवस

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.