फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

जमशेदपुर: सोनारी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला और मारपीट के एक मामले में कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना 15 जून की है, जिसमें सोनारी ग्वाला बस्ती स्थित आदर्श नगर

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: सोनारी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला और मारपीट के एक मामले में कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना 15 जून की है, जिसमें सोनारी ग्वाला बस्ती स्थित आदर्श नगर निवासी पूजा देवी ने प्रिया सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी मनोज कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दिन पूजा देवी के पति ओम प्रकाश सिंह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा सड़क किनारे खेलते हुए अचानक सड़क की ओर चला गया। उसी समय एक स्विफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार से वहां से गुजरी, जिससे बच्चा बाल-बाल बच गया।

बताया गया कि इस बात को लेकर ओम प्रकाश सिंह और कार चालक पवन यादव के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कार में सवार प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन ने इसके बाद अपने सहयोगियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में पहुंचे लोगों ने हथियारों से लैस होकर पूजा देवी के परिवार पर हमला कर दिया।

हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने सोनारी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की मुख्य आरोपी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram