Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»खेत में काम कर रही युवती पर गिरी बिजली, पलभर में उजड़ गया परिवार का सहारा
Jharkhand

खेत में काम कर रही युवती पर गिरी बिजली, पलभर में उजड़ गया परिवार का सहारा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 16, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के शरीदिरी गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी गुंडई मुंडू की पुत्री सुरारी मुंडू के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरारी मुंडू मंगलवार को खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गया। खेत में मौजूद सुरारी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवती खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही, मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से निर्धारित आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे ने शरीदिरी गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों ने मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पेसा अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक होगा आंदोलन : समीर उरांव

June 16, 2026

घाघरा एसएस हाई स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

June 16, 2026

चट्टी पतरा टोली में वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026

RECENT ADDA.

पेसा अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक होगा आंदोलन : समीर उरांव

June 16, 2026

घाघरा एसएस हाई स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

June 16, 2026

चट्टी पतरा टोली में वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

June 16, 2026

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का बड़ा फैसला, 24 जून को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना

June 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.