Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»लोहरदगा को मिली ऐतिहासिक रेल सौगात! जंक्शन का दर्जा और 292 किमी नई लाइन मंजूर
Jharkhand

लोहरदगा को मिली ऐतिहासिक रेल सौगात! जंक्शन का दर्जा और 292 किमी नई लाइन मंजूर

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 16, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga news: लोहरदगा रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा प्रदान किए जाने तथा लोहरदगा-गुमला-जशपुर होते हुए छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ तक 292 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन के विस्तार को स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर लोहरदगा सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। उन्होंने बताया कि दशकों से लोहरदगा से गुमला होते हुए छत्तीसगढ़ तक बड़ी रेल लाइन की मांग उठती रही थी।

इस दिशा में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों तथा पत्रकारों ने समय-समय पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। श्री पंकज ने कहा कि रेलवे किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास का आधार होता है। लोहरदगा रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलने और नई रेल परियोजना को मंजूरी मिलने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जुड़ेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही लोहरदगा, गुमला, जशपुर और आसपास के क्षेत्रों की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और खुशी का विषय है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, इंडिया गठबंधन में बढ़ी दरार

June 19, 2026

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

RECENT ADDA.

विधान परिषद चुनाव में खेला हुआ बड़ा उलटफेर, भाजपा-जेडीएस में मचा घमासान

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, इंडिया गठबंधन में बढ़ी दरार

June 19, 2026

ईरान डील पर अमेरिका-इजरायल में बढ़ी खटास, वेंस ने नेताओं को लगाई फटकार

June 19, 2026

दिल, पाचन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज, जानिए कैसे

June 19, 2026

अंधेरे में चमकता है इस खतरनाक पक्षी का मुकुट, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

June 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.