Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»संत जेवियर्स विद्यालय की नई पहल! शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट शिक्षा का मंत्र
Jharkhand

संत जेवियर्स विद्यालय की नई पहल! शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट शिक्षा का मंत्र

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 16, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro news: संत जे़वियर्स विद्यालय में 15 और 16 जून को दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य फादर अरुण मिंज, एस.जे. के मार्गदर्शन में शिक्षकों के शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टाफ ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि नियमित संवाद, प्रगति की जानकारी साझा करना तथा विद्यार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को समझना बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायक होता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके नैतिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर भी ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य दीपक चौधरी एवं देबाशीष गुप्ता ने अभिभावकों का विश्वास और सहभागिता बढ़ाने के लिए कई नई पहलों की चर्चा की। इनमें अभिभावक कार्यशालाएँ, मासिक प्रगति रिपोर्ट, घर-विद्यालय साझेदारी परियोजनाएँ तथा सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्रणाली शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और आत्मविश्वासी नागरिक बनाना भी इसका उद्देश्य है। यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इसने सभी शिक्षकों को अपने व्यावसायिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

घाघरा एसएस हाई स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

June 16, 2026

चट्टी पतरा टोली में वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

June 16, 2026

RECENT ADDA.

घाघरा एसएस हाई स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

June 16, 2026

चट्टी पतरा टोली में वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

June 16, 2026

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का बड़ा फैसला, 24 जून को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना

June 16, 2026

जारी प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी का हुआ स्वागत, विकास पर हुई चर्चा

June 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.