Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»मुजफ्फरनगर अस्पताल में खौफनाक कांड: लाइट जाते ही मासूम को कुत्तों ने नोंचा
Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर अस्पताल में खौफनाक कांड: लाइट जाते ही मासूम को कुत्तों ने नोंचा

मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में बिजली गुल होते ही वार्ड से बाहर निकली 3 साल की बीमार बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।
By Samsul HaqueJune 15, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सरकारी अस्पताल से लापरवाही की एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिला अस्पताल में भर्ती एक 3 साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सहारनपुर जिले की रहने वाली यह बच्ची मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में अपने नाना के घर आई हुई थी। शनिवार को अचानक तेज बुखार आने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

Read more: मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसा: मृतकों की संख्या 6 हुई, मालिक पर लटकी तलवार!

बिजली कटते ही हुआ खौफनाक हादसा

परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के अनुसार, रविवार दोपहर को अस्पताल की बत्ती गुल हो गई। लाइट जाने के बाद बच्ची की मां पानी लेने के लिए वार्ड से बाहर निकली। इसी दौरान मासूम बच्ची भी अपनी मां के पीछे-पीछे वार्ड से बाहर आ गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्ची अस्पताल के गलियारे में पहुंची, वहां पहले से मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर सीधा हमला कर दिया। देखते ही देखते कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह नोंचना शुरू कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। बच्ची की चीख-पुकार और शोर-शराबा सुनकर परिजन तथा अस्पताल के कर्मचारी तुरंत मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आनन-फानन में उसे इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

परिजनों का गुस्सा— “यहां मरीज कम, कुत्ते ज्यादा घूमते हैं”

इस दर्दनाक घटना के बाद जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने सफाई देते हुए कहा कि बच्ची को तुरंत जरूरी उपचार मुहैया कराया जा रहा है और फिलहाल उसकी स्थिति नियंत्रण में है। दूसरी तरफ, बच्ची के माता-पिता और तीमारदार अस्पताल प्रशासन की इस भारी लापरवाही पर बुरी तरह भड़के हुए हैं। परिजनों का साफ कहना है कि पूरे अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक है और यहां आने वाले मरीज बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

Read more: MGM अस्पताल में सनसनी: इलाजरत युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “हम तो बच्ची को बुखार का इलाज कराने लाए थे। जैसे ही लाइट गई, लोग गर्मी के कारण गेट से बाहर आने लगे और बच्ची भी पीछे आ गई। बाहर आते ही कुत्तों ने उसे दबोच लिया। बच्ची की हालत बहुत गंभीर है। इस अस्पताल में तो इंसानों से ज्यादा कुत्ते नजर आते हैं। पहले इन कुत्तों का इलाज होना चाहिए, तभी यहां कोई आदमी बच पाएगा। डॉक्टर कह रहे हैं कि इलाज चालू है, देखते हैं क्या होता है। हम बस यही चाहते हैं कि हमारी बच्ची ठीक हो जाए और अस्पताल से इन आवारा कुत्तों को तुरंत बाहर खदेड़ा जाए।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वॉर में नया मोड़: खान सर पर लगा मर्डर का गंभीर आरोप

June 15, 2026

देहरादून में खौफनाक वारदात: सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौ’त के घाट

June 15, 2026

सीएम विजय का बड़ा फैसला: नहीं बंद होगी महिलाओं की ये खास योजना!

June 15, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा के गांव में हाथियों का हमला, कच्चा मकान तोड़ा, वन विभाग अलर्ट

June 15, 2026

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

June 15, 2026

गोलमुरी में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, राह चलते युवक के पैर में लगी गोली

June 15, 2026

ट्रक ने मचाया तांडव! टाटा मैजिक को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

June 15, 2026

हजारों मजदूरों ने ठुकराई बायोमेट्रिक हाजिरी, सेल को करोड़ों का झटका

June 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.