फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Jamshedpur news: सोनारी थाना क्षेत्र के मदबुद मोहल्ला में एक 66 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: सोनारी थाना क्षेत्र के मदबुद मोहल्ला में एक 66 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में यूडी (अप्राकृतिक मौत) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार मदबुद मोहल्ला निवासी बाबू लाल शनिवार सुबह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। सुबह करीब आठ बजे घर लौटने के बाद उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक उनके कमरे से कोई गतिविधि नहीं होने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने देखा तो बाबू लाल फंदे से लटके मिले। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना सोनारी थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार बाबू लाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram