Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»राजनीति अपनी जगह, बेटियों का सम्मान सबसे ऊपर: आजमगढ़ में बोले सीएम योगी
Uttar Pradesh

राजनीति अपनी जगह, बेटियों का सम्मान सबसे ऊपर: आजमगढ़ में बोले सीएम योगी

अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बोले सीएम योगी; कहा- अपनी भाषा सुधारें सपा कार्यकर्ता, नहीं तो हमारे हवाले करें, हम समझा देंगे।
By Samsul HaqueJune 13, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Azamgarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पहली बार अपनी सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए थे।

आजमगढ़ में शनिवार को 955 करोड़ रुपये की 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान हर हाल में होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। यह मामला मेरे संज्ञान में आते ही मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाए। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सीएम योगी ने जोर देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों के सम्मान को सबसे ऊंचा स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा, “हम तो उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां माना जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है और गांव की बहन सबकी बहन होती है। हमने कभी इस मामले में कोई भेदभाव नहीं किया।” इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को नसीहत देने के साथ-साथ उन्हें अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी मर्यादित भाषा का पाठ पढ़ाना चाहिए।

उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हैं तो अपने चेलों-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दें कि वे अपनी भाषा पर संयम रखें। दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले इंसान को स्वयं भी सोचना चाहिए।” योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोग बहनों, बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी लगातार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश उन्हें खुद समझाइए और अगर वे नहीं समझते हैं तो उन्हें हमारे हवाले कर दीजिए, हम उन्हें अच्छी तरह समझा देंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन महिलाओं और बेटियों के सम्मान के मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Read more: योगी की खुली चेतावनी: कयामत तक नहीं बनेगा बाबरी ढांचा, कायदे में रहो!

इस भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले के लिए 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर समेत कई जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली तो यात्री ने फैला दी बम की खौफनाक अफवाह!

June 16, 2026

वाराणसी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का बड़ा धमाका: 7 असलहा तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

मुजफ्फरनगर अस्पताल में खौफनाक कांड: लाइट जाते ही मासूम को कुत्तों ने नोंचा

June 15, 2026

RECENT ADDA.

जीवन का संतुलन : सेहत का स्वाद और सुकून की रफ्तार

June 17, 2026

आधी रात को RSS दफ्तर पर हमला! सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर अपराधियों ने फैलाई सनसनी

June 17, 2026

पालकोट पुलिस की बड़ी कामयाबी: वनोपज व्यापारियों से लूट मामले में अंतरजिला गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, 3 देसी पिस्तौल बरामद

June 17, 2026

वोटर लिस्ट से हजारों योग्य मतदाता ‘गायब’, ‘Multiple Record Found’ के फेर में फंसे लोग

June 17, 2026

‘मैं नहीं होता तो इजरायल तबाह हो चुका होता’, ट्रंप का बड़ा दावा

June 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.