फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में लालू यादव के जन्मदिन पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, बांटी गई मिठाइयां

Bokaro news: जिला कार्यालय में आदरणीय लालू जी का जन्मदिन पूरे उत्साह उल्लास,प्रेम, और सम्मान के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल झारखंड श्री घनश्याम चौधरी एवम् जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने संयुक्त रूप से केक काटकर, लोगों में मिठाइयां बाटकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: जिला कार्यालय में आदरणीय लालू जी का जन्मदिन पूरे उत्साह उल्लास,प्रेम, और सम्मान के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल झारखंड श्री घनश्याम चौधरी एवम् जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने संयुक्त रूप से केक काटकर, लोगों में मिठाइयां बाटकर लालू जी के प्रति अपना प्रेम समर्पण और सम्मान व्यक्त किए।

इस अवसर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री घनश्याम चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी युगपुरुष है, सैंकड़ों वर्षों में ऐसे विरला नेता पैदा होते हैं, लालू जी ने जो हौसला, जज्बा सम्मान, उत्साह, गरीबों, दलितों पिछड़ों, अकलियतों एवम् समाज के सभी वर्गों के लोगों में अन्याय के खिलाफ लड़ने, खड़ा होने, और अपने आत्म सम्मान, की रक्षा करने के लिए पैदा किए वह अद्वितीय है।

श्री चौधरी ने लालू जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि लालू जी का मार्गदर्शन ही हमे अन्याय के खिलाफ लड़ने का हौसला प्रदान करता रहेगा। इसी अवसर पर जिलाध्यक्ष बोकारो बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि लालू जी हमारे दिलोदिमाग और सोंच में बसते हैं, लालू जी इस सदी के महानायक हैं, लालू जी के नाम के स्मरण मात्र से ही, गरीबों दलितों पिछड़ों अकलियतों में गजब का उत्साह, उल्लास, ताकत, हौसला और अन्याय के खिलाफ लड़ने का जज्बा पैदा हो जाता है। लालू जी हमारे भगवान हैं, उनका जीवन हमलोगों के लिए वरदान है, उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं। इस अवसर पर लालू जी के प्रति सम्मान व्यक्त करने वालों में महिला राजद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव ,वरीय राजद नेता सीताराम यादव, सहित युवा राजद प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, युवा जिला अध्यक्ष संदीप पासवान ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए लालू जी के दीर्घायु होने की कामना की।

जितेंद्र नारायण यादव एवम् मनोज यादव, पूर्व युवा राजद जिला अध्यक्ष संतोष गिरी ने लोगो से आह्वान किया कि केंद्र की निरंकुश,और तानाशाही सरकार से देश की गरीब जनता त्रस्त है, ऐसे में लालू जी का दीर्घायु और स्वस्थ होना ही हमारे लिए संजीवनी के समान है। लालू जी के जन्म दिन पर उपस्थित लोगो में क्रमशः देवी, वरिष्ठ राजद नेता ललन यादव,महेंद्र यादव, अशोक यादव, प्रदीप यादव, दीपक पासवान, राजेश यादव, विंदा यादव, रवींद्र कुमार, अमीर यादव, कृष्ण यादव,हरेन्द्र यादव, भाई प्रमोद सिंह,कुंदन गुप्ता, राजदेव पाल, कैलास रवानी , प्रदीप घोष सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram